ना कोई यहूदी ना कोई यूनानी
ना कोई भेद भाव ना कोई रंग या रिवाज
ना कोई गुलाम ना कोई स्वामी
या हो उच नीच या हो नर या नारी
हम सब मसीह में एक है
लहू से खरीदे गए
येशु घराने का वारिस हूं मै
वारिस हु मै ,
उसका बेटा हूं मै
1.
नया आगाज है नई पहचान है
नया दिल तेरे रूह से भरा है मुझे
नई आवाज है नया अंदाज है
तेरे नाम के लिबाज में है ओढ़ा मुझे
हम सब मसीह में एक है
लहू से खरीदे गए
येशु घराने का वारिस हूं मै
वारिस हु मै,
वारिस हूं मैं उसका बेटा हूं मै
2.
राजाओं का राजा तू
मेरा पिता भी है तू
अब कोई शस्त्र ना रोके मुझे
शत्रु की युक्ति ना टोके मुझे
3.
तू है बादशाह मेरा
महिमा की तू ही है आशा
बोलो मसीह येशु की जय
बोलो मसीह येशु की जय
येशु घराने का वारिस हूं मै
वारिस हु मै,
वारिस हूं मैं उसका बेटा हूं मै