1. निर्जल देश में नदियाँ बहाएगा,
जंगल के बीच में, नया मार्ग बनाएगा-2
क्या तुम देख पा रहे हो, कुछ होने वाला है
तुम्हारे जिंदगी में, आशीष आने वाला है
कोरस -
कुछ नया कर रहा है कुछ नया कर रहा है
परमेश्वर नया कर रहा है, अब यहाँ कर रहा है -2
2. वह तेरे वंश पर आशीष बरसाएगा
तेरी संतान पर आत्मा उंडेलेगा -2
क्या तुम देख पा रहे हो
कुछ होने वाला है
तुम्हारे जिंदगी में
आशीष आने वाला है
कुछ नया कर रहा है...
3. बंद जो दरवाजे हैं, अब खुल रहे हैं
बाँझ को बच्चों की आनंद से भरता है
जो आँखों ने न देखा, जो कानों ने न सुना
यीशु नाम से अब होने वाला है
कुछ नया कर रहा है...
ब्रिजः
मेरे घर में परिवार में
मेरे बच्चों के भविष्य में
मेरी कलीसिया और सेवा में
कुछ नया कर रहा है
इस नगर में हर शहर में
सब राज्यों में, मेरे देश में
इस दुनिया के, हर कोने में
कुछ नया कर रहा है
कुछ नया कर रहा है...