जय जय यीशु, जय जय यीशु
जय मृत्युंजय जय जयकार
सिरजनहार,
पालनहार, तारणहार |
दीनो का दुःख हरने वाला
हृदय में शांति भरने वाला
जय जनरंजन, जय दुखभंजन |
नर-तन वार लियो अवतार,
दे निज प्राण कियो छुटकारा,
जय जगराता, जय सुखदाता |
मृत्यु के बंधन भंजनहारा,
अक्षय जीवन देवनहारा,
रोगिन, शोकीन एक आधारा |
जय-जैकार करो सब प्यारो,
नर-नारी एक संग पुकारो,
नारा मारो, जय ललकारो |