मसीहियों ! हम मिलके आज
बेथलहम को चलें
और देखे अपने आता को
लेता है चरनी में |
"ईशवर का स्वर्ग पर धन्यवाद,
पृथ्वी पर शांति हों,
मनुष्यों पर प्रसन्ता,"
हमारा गान यह हों |
एक मुक्तिदाता जन्मा है
अनायों का जो नाथ,
इम्मानुएल है उसका नाम
'ईशवर हमारे साथ' |
यह आनंद का है समाचार
की प्रभु आया है
मनुष्य देह वह धारण कर
उद्धार ले आया है |
है भाइयों | खोलो हृदय को
की करे वह प्रवेश |
उठा के गीत यह स्वर मिलाओ,
यही है सुसंदेश |